भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए आज सूरजपुर, अम्बिकापुर और बलरामपुर के मार्गों का हुआ निरीक्षण

0
83

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्ग/रूट समिति के चेयरमैन विकास उपाध्याय ने आज सूरजपुर, अम्बिकापुर और बलरामपुर के मार्गों के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं इन सभी जिलों के वरिष्ठ व युवा नेताओं से बातचीत कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने की ओर एक और कदम बढ़ाया।

विकास उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ में पहुँचने से पूर्व ही वे अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहे हैं एवं इस यात्रा की तैयारी को टीम के साथ मिलकर पूरी तरह सफल भी बनायेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा व छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्ग/रूट समिति के चेयरमैन विकास उपाध्याय के साथ आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफी अहमद, सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लखनपुर से कृपाशंकर गुप्ता, अम्बिकापुर डीसीसी प्रेसिडेंट राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय शर्मा (बंटी), बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, अजय गुप्ता, प्रतीक सिंह, दिनेश यादव, उदयपुर से सिद्धार्थ बाबा, युवा नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शुभम जायसवाल, आलोक सिंह, पिकल झा, अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here