हर घर हरियाली अभियान के तहत विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया वृक्षारोपण

0
27

 

रायपुर । धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज ग्राम पंचायत टेकारी में प्रथम सावन सोमवार के अवसर में ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत बैकुंठ धाम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और क्षेत्रवासियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपने आसपास पौधारोपण कर अपने गांव शहर और प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाएं विगत वर्षों में कोरोना जैसी भयंकर महामारी से जिस प्रकार हमें ऑक्सीजन की भारी समस्या का सामना करना पड़ा था जिसको देखते हुए आज हम अपने भविष्य को सुंदर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाये एवं अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाएं ताकि आने वाला समय हमारे जीवन का स्वर्णिम समय रहे और गांव का एक स्वच्छ वातावरण रहे।
इस अवसर में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य रानू तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच खिलेंद्र वर्मा, उपसरपंच आदित्य शर्मा, राजेश शर्मा सहित ग्राम पंचायत की स्वच्छता दीदी एवं भारी संख्या में ग्रामवासी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here