0निगम जोन 3 ने मरीन ड्राइव के फूड जोन में कचरा फेंकने पर 13 दुकानदारों से 13 हजार रूपये जुर्माना वसूला

0
46

 रायपुर –  नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अब्दुल नफीस सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 3 के तहत आने वाले मरीन ड्राइव के फूड जोन क्षेत्र में कचरा फेंककर गन्दगी फैलाये जाने पर सम्बंधित 13 दुकानदारों पर कुल 13 हजार रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला गया. प्रत्येक सम्बंधित दुकान संचालक पर 1 हजार रूपये का जुर्माना मरीन ड्राइव फूड जोन के क्षेत्र में गन्दगी फैलाने पर किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here