Minister Tank Ram Verma………..खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन

0
108

 

छत्तीसगढ़ शासन के खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर नमन किया है।

खेलमंत्री श्री वर्मा ने कहा है कि पंडित चंद्रशेखर आजाद ने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वाधीनता संग्राम में उनके शौर्य और देशभक्ति ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। आजाद जब तक जिए, केवल अपने नाम से ही नहीं अपने विचारों से भी आज़ाद रहे।

खेलमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य, उनकी वीरता की गाथा और देश के आजादी के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी भारतीयों को प्रेरणा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here