Nari Nyaya Padyatra ……. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया नारी न्याय पदयात्रा

0
77

राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति फूलो देवी नेताम जी के नेतृत्व में आज रायपुर में दिनांक 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम के तहत पद यात्रा निकाली गई। वहीं कोरबा, धमतरी, बिलासपुर, बलरामपुर, कांकेर सहित विभिन्न जिलों में भी जिला इकाईयों द्वारा पदयात्रा निकाली गई।

‘नारी-न्याय’ की संकल्पना, राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पांच स्तंभों में से एक के स्तंभ के रूप में की गई है और इसके माध्यम से हम, पूरे देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हित से जुड़े मुद्दों को पूरी ताक़त से उठा रहे हैं।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी एवं प्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत जी के निर्देशानुसार आयोजित पद यात्रा में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण सहित भारी मात्रा में आम महिलाओं ने हिस्सा लिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here