Pramod Dubey , जगदलपुर नगर निगम में प्रमोद दुबे बने कांग्रेस के संकट मोचक, हुए सम्मानित

0
69

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगम की राजनीति में कांग्रेस के संकटमोचक के रूप में पर्याय बन चुके रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने जगदलपुर नगर निगम में भी कांग्रेस पर आए संकट का न केवल हल निकाल लिया बल्कि अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करवाकर महापौर की कुर्सी सलामत रखने में भी सफल रहे। पीसीसी के भरोसे पर एक बार फिर खरा उतरे। प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष दीपक बैज समेत सभी नेताओं ने उन्हे बधाई दी है।
इधर जगदलपुर नगर निगम में सभापति के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त कराने के सफल रणनीतिकार प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे का शहर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं उनके समर्थकों द्वारा फूल माला व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस खुशी में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां भी बांटी गई।
इस अवसर पर गिरीश दुबे, विजय भट्टाचार्य, अशोक शिवहरे, राजू सोनी, दिनेश ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, अविनय दुबे, बाकर अब्बास, दिनेश ठाकुर, फैसल, बालेश्वर सोना, फहीम भाई, महेश सोनी, भूपेश सतपथी, आसिफ भाई, सैफ शाह, प्रशांत तिवारी, बंसी कन्नोज, भावेश यादव, राहुल गुप्ता, शिव श्रीवास, आर रमेश, अमित सपाहा, विष्णु ठाकुर, भूपेंद्र जलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here