Amarjeet Singh Bhagat , छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत बड़े जमीन घोटाले में फंसे

0
126

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब उनकी सरकार में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत भी एक बड़े घोटाले में फंस गए हैं। यह घोटाला जमीन से जुड़ा है जो आयकर विभाग की जांच में सामने आया है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के नाम पर यह पूरा जमीन घोटाला किया गया है। इस नए स्कैम के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी को भी खत लिखा है। सम्भावना जताई जा रही है कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की अनुमति दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here