RAIPUR ACCIDENT .. रायपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

0
190

 

रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीबन 11.45 बजे की है।

सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पहुंचाया है, वहीं ट्रक को पकड़ कर थाना लया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here