Home Minister Vijay Sharma , छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान कहा …..

0
103

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज एक मुठभेड़ हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मुठभेड़ समाप्त होने के बाद, क्षेत्र की सर्चिंग के दौरान छह नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल और उसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।

विजय शर्मा ने बीजापुर में फोर्स को मिली इस कामयाबी पर कहा, “मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। परसो नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी, जिसके बाद तलाशी के लिए यह टीम गई थी। नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, तलाशी अभियान जारी है। चुनाव का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन यह छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या है जिसे दूर करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here