Lok Sabha Elections 2024 … लोकसभा निर्वाचन 2024 : नामांकन भरने का आज अंतिम दिन, दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं नामांकन

0
101

 

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण के लिए अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसमें राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी आयतु राम मंडावी, और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी नरेन्द्र बुरका शामिल हैं। यहां तक कि अब तक कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च यानी आज है। सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए गए है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here