CG BJP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की बुथ विजय अभियान की शुरुआत

0
106

 

रायपुर, छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र में बुथ विजय अभियान की शुरुआत की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू, उमेश घोरमोड़े, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, पार्षद तिलक पटेल, महेंद्र खोडियार, कमलेश शर्मा, गोपाल ठाकरे, सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

फाफाडीह मंडल अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड के बुथ क्रमांक 29, 35 और बूथ क्रमांक 38 में भाजपा अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में संपन्न हुआ बूथ विजय संकल्प अभियान। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने उठाया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here