रायपुर: तारिक खान (गिन्नी) को अल्पसंख्यक विभाग का शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
108

रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग ने तारिक खान (गिन्नी) को रायपुर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन की अनुशंसा पर किया गया है।

तारिक खान (गिन्नी) लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here