CG BJP : भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का चरण दास महंत के बयान पर प्रतिक्रिया

0
145

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ऊपर अभद्र बयान दिया है, जिसे भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जनता माफ नहीं करेगी और करारा जवाब देगी। देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं।

नितिन नबीन ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को अपमानित करने का, उन्हें गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस ने जितनी गालियां मा. मोदी जी को दी है, जनता ने उसे गहना बनाया है और कांग्रेस को सबक सिखाया है।

उन्होंने चरण दास महंत के बयान को हिंसक, भड़काऊ, उग्र और देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि जनता अपने प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार के बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here