बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ को मुंबई में एक पुराने राम मंदिर की सीढ़ियों की सफाई करते हुए देखा गया। उन्होंने एक फैन के सिर पर मजाक में थप्पड़ मारकर सही जगह बताई, जिसे वह गलत एंगल से सेल्फी ले रहा था।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने अलग-अलग तरीके से रिएक्ट किया। कुछ यूजर्स ने उनकी इस कार्रवाई को नकारते हुए लिखा, “उसे मार क्यों रहे हैं, पागल हैं क्या?” और “इसे स्टाइल नहीं मजाक-मजाक में हाथ साफ करना बोलते हैं।” वहीं, ज्यादातर फैंस का कहना है कि जैकी श्रॉफ को फैंस के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए।