ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध द्वारा तीन दिवसीय भव्य जन्माष्टमी महा महोत्सव 2022 दिनांक 18 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक

0
37

 

रायपुर ! ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध द्वारा तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा महोत्सव राधादास बिहारी मंदिर, आलोमी नगर, टाटीबंध में दिनांक 18 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक मनाया जायेगा। कार्यक्रम की शुरूवात राधारानी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वल्लन कर किया गया। इस्कान मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच. एच. सिद्धार्थ स्वामी की अनुमति से प्रथम मीटिंग वृंदावन हॉल, सिविल लाईन्स में आयोजित की गई। फेस्टिवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भव्य जन्माष्टमी महा महोत्सव- 2022 मनाया जायेगा। इस हेतु विभिन्न समितियां गठित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। मीटिंग में पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही साथ आय और व्यय की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन प्रभु ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुलोचन प्रभु ने किया यह जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के प्रमुख ने दी। मीटिंग के प्रमुख रूप से सर्वश्री राजशे फिंगर पवन सचदेवा, पंकज मिश्रा, शुभम अग्रवाल, कंचन सिंघानिया, लीना वाढेर, रूपाली दुबे आदि बड़ी संख्या में भक्तजन एवं इस्कॉन मंदिर के श्रद्धालुगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसारण वितरित किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here