CGCRIME : शराब की अवैध रूप से तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

0
98

 

रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस की टीम ने पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी करते एक आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार, आरोपी द्वारा शराब की कुछ पेटीयों को दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भण्डारण किया गया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पंजाब राज्य निर्मित कुल 32 पेटी अंग्रेजी शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी 05/4757 जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 14,50,000 रूपये है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 357/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here