रायपुर लोकसभा चुनाव 2024 : विकास उपाध्याय की जनसंपर्क बैठक

0
101

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने एक बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गिरीश दुबे ने जन समुदाय से अपील की कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे तीन नंबर बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी  विकास उपाध्याय को भारी मतों से जीताने का संकल्प लें।

इस बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गिरीश दुबे, आदरणीय महेंद छाबड़ा,  विनोद तिवारी, पार्षद   कामरान अंसारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  दीपा बग्गा, वार्ड अध्यक्ष  मुजफ्फर जमा, और वार्ड के समस्त सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here