खास खबर : रायपुरवासियों को आज शाम नहीं मिलेगा पानी , ये है वजह

0
63

रायपुर : भाठागांव स्थित 47.5 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट के पुराने प्लांट की रॉ वॉटर पाइपलाइन को नई 80 एमएलडी रॉ वाटर पाइपलाइन से इंटरकनेक्शन का काम होने के कारण, शहर की 6 टंकियों से पानी की सप्लाई आज शाम नहीं होगी।

काम के दौरान 10 घंटे का शटडाउन रहेगा। काम पूरा होने के बाद 16 मई की सुबह से फिर से पानी की सप्लाई शुरू होगी। बैरन बाजार पुरानी टंकी, बैरन बाजार नई पानी टंकी, देवेन्द्र नगर नई और पुरानी पानी टंकी,संजय नगर और महापौर निवास स्थित टंकी से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

नगर निगम जल विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के काम से शहर की लगभग सभी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि समय से पहले काम को पूरा कर लिया जाए। इस दौरान पानी की ऑप्शनल सप्लाई जारी रहेगी। इसके लिए टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here