Raipur Police : रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान निजात का एचपीसीएल और टैंकर संघ ने किया समर्थन लगाए 500 टैंकर ऊपर निजात अभियान के पोस्टर

0
66

रायपुर: आज एचपीसीएल के सामने टैंकर संघ द्वारा निजात अभियान के समर्थन में 500 टैंकरों पर निजात अभियान के पोस्टर लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर ने सीएसपी माना श्री लंबोदर पटेल के साथ वाहनों पर पोस्टर लगाया।

इसके बाद, सभी ने निजात अभियान के विषय में चर्चा की, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह ने शुरू किया था। यह अभियान न केवल छत्तीसगढ़ में, बल्कि पूरे भारत में चलाया जा रहा है। सभी ने नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस के निजात अभियान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अंत में, थाना प्रभारी मंदिर हसौद ने टैंकर संघ के अध्यक्ष राम जी और साथियों का धन्यवाद किया और उन्हें ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भविष्य में और कार्यक्रम करने की सहमति भी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here