पंचायत 3 ट्रेलर रिव्यू’ : 24 घंटे के अंदर 48 लाख से अधिक लोगों ने देखा ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर

0
239

 

अंतिम इंतजार खत्म हो गया है! प्राइम वीडियो ने अपनी सबसे अधिक प्रतीक्षित सीरीज, ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह खबर काफी हैरान करने वाली है क्योंकि सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इस ट्रेलर को प्राइम वीडियों इंडिया के यूट्यूब चैनल पर 48 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस उत्साह से ही यह स्पष्ट होता है कि यह वेब सीरीज लोगों को कितना बेहद पसंद आया है।

कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘पंचायत 3’ के नए सीजन में 8 एपिसोड होंगे, जो हर दर्शक को हंसाने का वायदा करते हैं। फुलेरा गांव की प्रधान मंजू देवी, प्रधानपति बृजभूषण दुबे, सचिव अभिषेक, रिंकी, विकास, बिनोद और बनराकस एक बार फिर आपको हंसाने के लिए तैयार हैं। ‘पंचायत 3’ का प्रीमियर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में होगा, और इसे प्राइम वीडियो के कस्टमर्स 240 से अधिक देशों में देख सकेंगे। यह सीरीज 28 मई को रिलीज होगी।

‘पंचायत 3 ट्रेलर रिव्यू’: ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर इतना मजेदार है कि आप इसे देखकर ही उसकी मजेदारता का अंदाज़ लगा सकते हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक ताजगी से भरा फोन कॉल है जो प्रधानपति बृजभूषण के पास आता है, और उनका रिएक्शन इतना मजेदार है कि आप बिना हंसे नहीं रह पाएंगे। आगे आपको बनराकस की साजिश, बिनोद की मासूमियत के साथ रिंकी-अभिषेक का प्यार, और विकास, सचिवजी और बृजभूषण की दोस्ती की झलकियां मिलेंगी

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here