संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से निरन्तर 848 दिनों से सैकड़ों गरीब, निर्धन बेसहारों एवं दूर दराज से इलाज कराने आये मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन मुहैय्या कराया जा रहा : मो. सज्जाद खान

0
27

 

राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *848वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज हैं तथा आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को नियमित रूप से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।

संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारीगण राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, दिव्यांश शर्मा, अफ़ज़ाल, बलराम कश्यप, वसीम अकरम एवं अन्य सदस्यगण इस कार्य में अपना सहयोग और सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here