खास खबर : रायपुर के चौक चौराहों पर शातिर 48 बाइक चोरों को पकड़ने लगाए गए पोस्टर

0
81

 

रायपुर। राजधानी में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। रोजाना दो से तीन बाइक चोरी होने की शिकायतों से पुलिस अधिकारी परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि इन घटनाओं में स्थानीय गिरोहों के साथ-साथ बाहरी गिरोह भी सक्रिय हैं। हाल ही में पुलिस ने कुछ स्थानीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा दर्जन बाइकें बरामद की थीं।

बाइक चोरों को पकड़ने में अब तक नाकाम रही रायपुर पुलिस ने अब शहर की जनता का सहारा लेने का फैसला किया है। शहर के कई चौक-चौराहों पर बाइक चोरों को पकड़ने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में 48 शातिर बाइक चोरों की तस्वीरें लगाई गई हैं। पुलिस के पास संदेहियों की नामजद तस्वीरें होने के बावजूद भी शातिर चोरों को पकड़ने में नाकामी मिलने पर अब पुलिस ने जनता से मदद की अपील की है। रोजाना 4-5 बाइक चोरी होने से परेशान पुलिस ने इस तरह से जनता की शरण ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here