बड़ी खबर : रायपुर के एम्स अस्पताल से इस वक्त बड़ी खबर मेडिकल छात्र ने की खुदकुशी

0
130

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मेडिकल छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, पीजी हॉस्टल के कमरे में छात्र ने कोई मेडिसिन इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया है। हॉस्टल के कमरे से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है।

यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। सुसाइड करने वाले छात्र का नाम रंजीत भुजन था, जो भुवनेश्वर, उड़ीसा का निवासी था। रंजीत पीजी इंटर्नशिप का छात्र था। खुदकुशी का कारण अभी तक अज्ञात है।

पुलिस ने घटनास्थल से लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर कमरे को सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here