CG SEX RACKET : सेक्स रैकेट का खुलासा- लाॅज में पुलिस ने मारा छापा, मौके से तीन लड़कियों समेत  3 लड़के पकड़ाए

0
149

 

रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लॉज के चार कमरों से चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस खुलासे के बाद हलचल मची हुई है।

सेक्स रैकेट का मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि खरसिया के एक लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। खुलासे के बाद पुलिस ने लॉज के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लॉज के सारे रिकार्ड को जब्त किया है और लड़कियों और लॉज के संचालक का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि कार्रवाई जारी है, पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल, लड़कियां कहां से आई थीं, इस सेक्स रैकेट का संचालक कब से चल रहा था, और इस रैकेट का सरगना कौन है? इन सभी जानकारियों को जुटाने के लिए पुलिस लड़कियों और लॉज के मालिक से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here