CG CRIME : गांजा तस्करी के मामले में पांच महिलाएं गिरफ्तार

0
89

 

रायपुर के सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की गई है।

महिलाएं छठ घाट के पास गांजा की तस्करी कर रही थीं, और पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। जवानों ने घेराबंदी कर मौके से ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रही थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर आई थीं। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। इन महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here