CG CRAIM: युवक की धारदार हथियार से हत्या, फिर पहचान छिपाने पत्थर से सिर कुचला, आठ से नौ आरोपियों की आशंका

0
31

 

 भिलाई \ पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देवबलोदा गांव में बीती देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने इस मामले में आठ से नौ लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली कि देवबलोदा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली, निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर, देवबलोदा के रूप में हुई। मृतक ब्रूसली आदतन अपराधी था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसी के साथियों ने की।

आरोपियों ने पहले मृतक ब्रूसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी ने मिलकर शराब पी और इसके बाद धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। इसके बाद मृतक के सिर को पत्थर से कुचल दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुरानी भिलाई पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को मिलाकर एक विशेष टीम गठित की गई है, जो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here