छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
65

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है, जिससे प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मानसून लगभग एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए अगले दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here