CG CRIME : हैवानियत की हदें पार, 6 युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

0
84

 

कोरबा \ जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ 6 युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। सभी युवक नशे की अवस्था में थे और आसपास की बस्ती के ही निवासी थे। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, इसलिए पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपितों में राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव शामिल हैं। पूछताछ और उनके रिकॉर्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद पुनः सभी आरोपित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here