इंदौर में सातवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

0
89

मध्य प्रदेश \ इंदौर के लसूडिया इलाके में आज सुबह एक 13 साल की लड़की ने 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नामी स्कूल एडवांस एकेडमी में कक्षा 7वीं की छात्रा थी।

घटना का विवरण

एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि लसूडिया इलाके की डीबी सिटी निपानिया में रहने वाली अंजलि शर्मा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह बस स्टॉप तक पहुंची ही थी कि अचानक उसका मन बदला और वह वापस लौट आई। इसके बाद उसने 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस की जांच

मामले में फिलहाल अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के पिता शिपिंग कॉर्पोरेशन में अफसर हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए भी दिखाई दी थी।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में ऊंची बिल्डिंग से छात्रा के कूदने का दो माह के भीतर यह दूसरा मामला है। दो माह पहले 16वीं मंजिल से बीटेक की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने कूदकर आत्महत्या की थी।

इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है और लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here