रेलवे द्वारा महिलाओं एवं बच्चों पर किए जा रहे प्रशासनिक अत्याचार बर्दाश्त नहीं: फूलो देवी नेताम

0
88

आज पुनः यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर रेलवे ने अलग-अलग रूट की 40 ट्रेनों को रद्द कर दिया जिसकी वजह से रायपुर के 15000 लोगों को टिकट कैंसिल करना पड़ा एवं देश भर के पौने दो लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। स्कूल की गर्मी की छुट्टियों के कारण इस समय सबसे अधिक महिलाएँँ एवं बच्चे सफर करते हैं।

राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस क्रूर रवैया की छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को आगाह करती है कि महिलाओं के साथ किए जा रहे इस प्रशासनिक अत्याचार का सबक जनता उन्हें आगामी चुनाव में सिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here