छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन

0
43

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव पुष्पा साहू के आदेशानुसार इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय मुख्य परीक्षा में वे सभी विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमें पूरक श्रेणी, अनुत्तीर्ण अथवा उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।

विद्यार्थी, पालक, और शिक्षक द्वितीय मुख्य परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश एवं समस्या समाधान के लिए मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक 24 जून 2024 से 02 जुलाई 2024 तक संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन के सफल संचालन हेतु उपसचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में मंडल के सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला, राजेन्द्र दुबे, मनीषी सिंह, गीता मिश्रा और  प्रभात पाण्डे द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

द्वितीय दिवस में हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़, बलरामपुर, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, जशपुर, कोरबा, मानपुर मोहला, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जगदलपुर और गरियाबंद जिलों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रमुख प्रश्न इस प्रकार थे:

द्वितीय मुख्य परीक्षा संबंधी फार्म भरने की तिथि।
क्या सभी विषयों में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी फार्म भर सकते हैं?
फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज।
ऑनलाइन फार्म भरते समय पेमेंट सक्सेस नहीं दिखा रहा, जबकि पैसा कट गया है।
दसवीं पूनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट कब आएगा?
विद्यालय से फार्म कैसे भरना है?
द्वितीय मुख्य परीक्षा में अंक कम होने पर क्या करेंगे?
द्वितीय परीक्षा का केंद्र कहाँ मिलेगा?
द्वितीय मुख्य परीक्षा की फीस कितनी है?
प्रवेश पत्र कब मिलेगा?
मंडल द्वारा जारी हेल्पलाइन में इन सभी प्रश्नों का समाधान त्वरित रूप से किया जा रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here