भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम करती है: पूनम पाण्डेय

0
29

कथित सुशासन वाली सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह खुलेआम सड़क पर कॉलेज छात्रा को चाकू से गोद कर मार डालने में नहीं घबराते। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का वायरल विडिओ प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था की झलक है। पूरे छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं आम हो गई हैं।

डबल ट्रबल की सरकार मेंं अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस आगाह करती है कि महिलाओं के संग हो रहे अपराध पर अंकुश लगाएँ। महिला अपराध में प्रदेश में दिनों दिन आँकड़ें बढ़ते जा रहे हैं और कानून व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।

छग प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने में और पीड़ित महिला को न्याय देने में मौजूदा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। महिला कांग्रेस द्वारा मांग की जाती है कि प्रदेश सरकार पुलिस सुधार संवेदनशीलता प्रशिक्षण अनिवार्य करें। निष्क्रिय रहने वाले अधिकारियों के लिए सख्त जवाबदेही सुनिश्चित करें। पीड़ितों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने न्यायिक सुधार एवं त्वरित न्यायालय स्थापित करें। लैंगिक रूप से संवेदनशील कोर्टरूम सुनिश्चित करें और न्यायाधीशों को समय पर और निष्पक्ष फैसले के लिए जवाबदेह ठहराएं। सामाजिक परिवर्तन हेतु व्यापक शिक्षा अभियान चलाएं जो हानिकारक लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती दें और समुदायों को हस्तक्षेप करने और हिंसा को रोकने के लिए सशक्त बनाएं। मजबूत सहायता प्रणालियां एवं मजबूत गवाह संरक्षण कार्यक्रम प्रदान करें, सुलभ हेल्पलाइन स्थापित करें और पीड़ितों के लिए व्यापक कानूनी सहायता और सुरक्षित आश्रय सुविधा प्रदान करें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here