RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के जीजा का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

0
32

 

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि महेंद्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

महेंद्र कल्चुरी का अंतिम संस्कार कल, शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here