CG NEWS : सड़क हादसे में युवक की मौत, मवेशी से टकरा कर तीन फीट ऊपर उछला

0
64

धमतरी \ धमतरी शहर से लगे ग्राम रुद्री में एक बाइक दुर्घटना में युवक और मवेशी दोनों की मौत हो गई। यह घटना देर रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रुद्री थाना के सामने हुआ।

बाइक सवार मनीष ध्रुव (25), पुत्र अमरसिंग ध्रुव, रुद्री की ओर से अपने घर गौरी नगर जा रहा था। थाना के पास सड़क पर बैठे एक मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष ध्रुव तीन फीट ऊपर उछलकर जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

तुरंत ही रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को सूचना मिली और घायल मनीष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मवेशी की भी मौत हो गई।

रुद्री थाना प्रभारी विंकेश्वरी पिंदे ने बताया कि घटना की विवेचना जारी है। यह दुर्घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि सड़क पर हमेशा सतर्कता और सावधानी बरतनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here