पुलिस परिवार के बच्चों को मिली स्कूल आने-जाने के लिए बस सुविधा

0
92

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्कूल आने-जाने हेतु बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी। इस नई सुविधा से पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। पुलिस परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here