देवेंद्र नगर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

0
41

 

रायपुर: दुर्गा माता उद्यान में देवेंद्र नगर सेक्टर 3 मोहल्ला विकास समिति और ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद तिलक भाई पटेल, दुर्गा माता उद्यान अध्यक्ष श्रीमती वंदना राठौड़, मोहल्ला विकास समिति रायपुर की अध्यक्ष अनिता भारत भाई परमार, सचिव अंकितदास मानिकपुरी, सहसचिव अनीता अग्रवाल, ग्रीन आर्मी देवेंद्र नगर की ज़ोन प्रेसिडेंट, संरक्षक सदस्य गोपाल ठाकरे, अरुण सिंह, सदस्य चंदू भाई माखीजा, सोनल राठौड़, विशाल ठक्कर, चंद्रिका राठौड़, जानकी साहू, सुनीता कुलदीप, कुणाल बिट्टू मोहिते, भारती गोस्वामी, कुलेश्वर यादव, धीरज दीप, तनुज दीप, अक्षत दास सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

इस अभियान के तहत नीम, कटहल, सहजन, जामुन, अमरूद के शिशु पौधों का रोपण किया गया और इन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही, सभी ने अपने नगर के रिक्त स्थानों में और अधिक वृक्ष लगाने हेतु नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

वार्ड पार्षद तिलक भाई पटेल ने भी वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने माता-पिता के नाम पर एक पौधा लगाएं और उसे संरक्षित रखें। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना भी है।

कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने इस पहल को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here