सास-दामाद के अवैध संबंधों का पर्दाफाश, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

0
50

 

रिश्तों की सारी मर्यादा को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर सास और दामाद के रिश्ते को मां-बेटे के समान माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को बिहार में कलंकित कर दिया गया। एक महिला अपने ही दामाद को दिल दे बैठी। दोनों रात होते ही चुपके से मिलने लगे और मौका पाते ही रंगरलियां मनाने लगे। जैसे ही गांव वालों को इसकी भनक लगी, उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और दामाद की जमकर पिटाई कर दी।

पूरा मामला बिहार के जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कला गांव का है। यहां रिश्तों की मर्यादा को लांघकर प्रेम करना शख्स को काफी महंगा पड़ गया। तीन बच्चों के पिता को अपने सास संग रंगरेलियां मनाते हुए गांव वालों ने पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई हो गई। दरअसल, बिहार में तीन बच्चों के पिता का दिल अपनी ही मौसी सास पर आ गया। मामला केवल एकतरफा नहीं था, दोनों तरफ से प्यार परवान चढ़ने लगा और वे चोरी-छुपे मिलने लगे। पिछले बुधवार की रात को अंधेरे में मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने पकड़ लिया और पता चला कि ये दोनों रिश्ते में मौसेरी सास और दामाद हैं।

दोनों को इस हालत में पकड़ने के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना युवक की पत्नी को दी। पत्नी भी वहां पहुंची और गांव वालों की मदद से पति को पेड़ से बांधकर जूते-चप्पल और झाड़ से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here