CG CRIME : Double Murder माँ बेटे की बेरहमी से हत्या

0
161

 

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शहर के बीचों बीच माँ और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के धरमपुरा रोड अनुपमा चौक के पास माँ और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है और परिवार का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here