शहीद हेमू कालाणी वार्ड में सावन झूला महोत्सव का भव्य आयोजन, 300 महिलाएं हुईं शामिल

0
120

 

रायपुर / शहीद हेमू कालाणी वार्ड – 28 के अंतर्गत गरबा मैदान, सेक्टर 5, देवेंद्र नगर में सावन के पवित्र माह के अवसर पर पार्षद और नगर पालिका निगम जोन क्र. 2 के अध्यक्ष बंटी होरा द्वारा “सावन झूला महोत्सव 2024” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में वार्ड की लगभग 300 महिलाएं शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य, गायन, म्यूजिकल हौसी, फनी गेम्स, बेस्ट श्रृंगार और फैशन शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सावन झूला भी इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार और श्रृंगार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन के लिए वार्डवासियों ने पार्षद बंटी होरा को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here