भाजपा सरकार की नाकामी से धरसीवा विधानसभा में लगातार बढ़ रहा अपराध :- अनिता योगेंद्र शर्मा

0
66

 

रायपुर/ घरसीवा । पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने प्रदेश एवं धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र से मुझे प्रतिदिन सूचना और शिकायतें मिल रही हैं धरसीवा में अपराधी बेखौफ होकर नशे की हालत में लगातार मारपीट ,चोरी, हत्या, शराबखोरी, लूटपाट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और इन सभी घटनाओं में लगातार शासन प्रशासन अंकुश लगाने में असफल नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा लगातार पीड़ितों के माध्यम से शिकायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को करते हैं मगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें उचित सहायता और न ही कार्यवाही की जा रही जिससे अपराधियों का लगातार हौसला बढ़ रहा हैं और भाजपा सरकार की नाकामी साफ दिखाई दे रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here