BREAKING NEWS : नाले में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

0
135

 

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव में एक युवक की लाश नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक शराब के नशे में था और नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहमेला निवासी रोहित कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रोहित कुर्रे रात करीब 08:30 बजे किसानों के खेतों में पहुंचाने के लिए बनाए गए नाले के ऊपर बैठा था। इसी दौरान वह नाले में गिर गया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here