रायगढ़ गैंगरेप मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी

0
166

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में चार महिला विधायकों सहित पांच कांग्रेस नेताओं को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायगढ़ के पुसौर विकासखंड में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप की घटना की जांच के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को इस जांच कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here