मितानीन बहनों के साथ पिछले 11 वर्षों से राखी का त्यौहार मना रहे हैं – संदीप तिवारी

0
127

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)।  रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कांग्रेस नेता व पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी ने पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 की समस्त मितानीन बहनों के निवास स्थल पहुँचकर उनसे राखी बंधाई। समस्त मितानीन बहनों ने बताया कि वे वार्ड के प्रत्येक ऐसे जनप्रतिनिधियों को राखी बांध रहीं हैं जो वार्ड में महिलाओं का सम्मान करते हैं, बच्चों के भविष्य का ध्यान रखते हैं एवं वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने हमेशा प्रयासरत् रहते हैं और जनमानस के दुःख एवं सुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्हें राखी बांधकर वे अपनी बहन होने का फर्ज निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here