रायगढ़ जिले के पुसौर में गैंगरेप की घटना, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
957

 

रायगढ़। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक और महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन की शाम मेला देखने जा रही 27 वर्षीय महिला के साथ कुछ युवकों ने रास्ते में गैंगरेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हो गए।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों में दबिश दी और 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। आज सुबह से पुसौर थाने की पुलिस टीम बंद गेट के पीछे काम करती रही और हिरासत में लिए गए आरोपियों की शिनाख्त कराने के बाद उन्हें रायगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब भी बाकी बचे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here