स्कूलों के मर्जर के साथ रसोईयों के रोजगार की सुरक्षा की मांग

0
180

 

धमतरी। विधायक जी ओंकार साहू जी के समक्ष जिला सचिव दुर्गा सोनी, जिला अध्यक्ष मीना साहू और अन्य रसोईयों ने मांग की है कि जिस प्रकार स्कूलों के मर्जर के दौरान शिक्षकों को स्थानांतरित किया जा रहा है, उसी प्रकार रसोईयों को भी मर्ज हो रहे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाए।

रसोईयों ने अपने रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को लागू करने की अपील की है, ताकि वे अपनी सेवा जारी रख सकें और उनके रोजगार में संकट न उत्पन्न हो।

इस मांग को समर्थन देने वालों में कामनी, पिंकी, देशा, वर्षा, योगिता, गायत्री, खिलेश्वरी, हितेश्वरी, पुष्पा, लक्ष्मी, इंद्रा, तुलेश्वरी, महेश्वरी सहित अन्य रसोईयां शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here