कोलकाता : बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला वीडियो के द्वारा सुनाई अपनी कहनी

0
276

 

कोलकाता: कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर पायल मुखर्जी के साथ हुई भयावह घटना ने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पायल मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं और घटना का पूरा ब्योरा दे रही हैं।

वीडियो में पायल मुखर्जी बताती हैं कि एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी, कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें कुछ सफेद पाउडर डाल दिया। यह घटना तब हुई जब पायल साउथ एवेन्यू से गुजर रही थीं। बाइक सवार ने उनसे कार का शीशा नीचे करने को कहा, और जब उन्होंने मना किया तो उसने शीशे पर हमला कर दिया।

इस घटना की जानकारी पायल ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। यह घटना बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है, खासकर जब हाल ही में अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और तृणमूल कांग्रेस की महिला नेता व अभिनेत्री राजन्या हल्दर को भी इंटरनेट मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिली थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here