बड़ी खबर : डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले की गाड़ी ने मारी बाइक सवार को टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

0
191

 

बिलासपुर से लोरमी जा रहे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के काफिले में शामिल एक वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जुनापारा के पास हुआ, जब काफिले के एक वाहन का टायर अचानक फट गया। टायर फटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी।

घायल युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो भौंराकछार गांव का निवासी है। हादसे के दौरान सूरज बुरी तरह से घायल हो गया और बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सूरज को तुरंत मुंगेली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस दुर्घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और काफिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here