कलेक्टर के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर महुआ शराब जब्त

0
145

 

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को बागबाहरा क्षेत्र में छापेमारी की। ग्राम देवरी, थाना कोमाखान के निवासी राकेश पटेल के कब्जे से 35 हिरण छाप पाउच (कुल 7 लीटर) ओडिशा निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 1400 रुपये बताई गई है। राकेश पटेल को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, गश्त के दौरान बोईरगाँव, थाना कोमाखान में एक व्यक्ति को भागते हुए देखा गया। उसका पीछा किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। स्थल की तलाशी के दौरान 75 हिरण छाप पाउच (कुल 15 लीटर) ओडिशा निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 3000 रुपये आंकी गई है। हालांकि, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गैर जमानतीय अपराध दर्ज, आगे की जांच जारी

दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 36, 59 (क) के तहत गैर जमानतीय अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढ़ेन्द्र ने किया, जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here