स्व वीरा सिंह मल्टीस्पेशलिस्ट हास्पीटल को मिला सम्मान लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने दी इंद्रजीत सिंह को बधाई

0
220

दुर्ग। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने स्व. वीरा सिंह मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पीटल को फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा सन् 2024 में सम्मानित किए जाने पर इंद्रजीत सिंह (छोटू जी) को बधाई दी है। वर्मा ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को दिया जाता है और एसएसबी हॉस्पीटल ने जनता को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता की सेवाएं देकर यह सम्मान अर्जित किया है।

इस सम्मान से हॉस्पीटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भाव को मान्यता मिली है। एसएसबी हॉस्पीटल की स्थापना स्व. दलबीर सिंह वीरा के नाम पर उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह द्वारा सन् 2022 में की गई थी।

वरिष्ठ श्रमिक नेता और समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा ने भी इस सम्मान के लिए इंद्रजीत सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here