भूमिका निभाते समय 56 वर्षीय सुशील कौशिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत , पीएम मोदी ने जताया शोक

0
186

 

कोरोना काल के बाद देशभर में हार्ट अटैक के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के शाहदरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय 56 वर्षीय सुशील कौशिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना विश्वकर्मा नगर, शाहदरा की है। सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और पिछले 35 सालों से रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील कौशिक के परिवार के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पत्र लिखा और उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here